भारत की बेटी ने 11 साल की उम्र में दुबई में रचा इतिहस, जानिए

इस दौर में लड़कियों का दबदबा हर सेक्टर में देखा जा सकता है। महिलाएं भी अब हर जगह पर आगे बढ़ रही है। कोरो’ना वाय’रस जैसी खत’रना’क बी’मा’री के बीच भी भारत की एक बेटी में दुबई में अपनी जीत हासिल करके भारत का नाम रोशन किया है।दुबई में रहने वालों एक भारतीय बेटी ने सीमित स्थान में कुछ ही मिनट के अंदर ही योग के 100 आसन करके विश्व रिकॉर्ड तोड़ा है। खलीज टाइम्स के मुताबिक, 11 साल की सम्रद्धि कालिया ने तीसरी बार विश्व रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है।

सम्रद्धि ने पिछले एक महीने के अंदर ही दूसरी बार विश्व कीर्तिमान स्थापित किया है। गोल्डन बुक वर्ल्ड रिकॉड के सीमित स्थान में सबसे तेजी से योग के 100 आसन करने को लेकर कालिया ने अपनी कठोर परिक्षम को बताया है। सातवी कक्षा की ये छात्रा ने बुधवार को दुबई में बुर्ज खलीफा में ये योगासन की प्रस्तुति की।

indian girl samridhi kalia breaks world record

इससे पहले उन्हीने 21 जून को विश्व योग दिवस के मौके पे भी एक मिनट में 40 योग आसन का दूसरा विश्व रिकॉर्ड बनाया था।इनके पिता सिध्दार्थ कालिया ने कहा कि सम्रद्धि 6 साल से ही योग सिख रही है। इस क्षेत्र में उसकी रुचि राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी जीत हासिल करने में मददगार बन गई है।बता दे कि सम्रद्धि को बेहतरीन उपलब्धियों के लिए जनवरी 2020 में प्रवासी भारतीय पुरुस्कार से भी नवाजा जा चुका है।

21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। ये सबसे लंबा दिन होता है। पहली बार ये दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र के 177 सदस्यी द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की मंजूरी दी गई थी। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया था

Leave a Comment