भारतीय धावक मोहम्मद अनस ने रचा इतिहास , जीता स्वर्ण पदक

इग्लैंड और वेल्स में चल देश भर में क्रिकेट विश्वकप को लेकर चारो ओर चर्चा है , भारतीय फैंस को वहां से अच्छी ख़बर नहीं मिली लेकिन देश वासियों के लिए अब चेक गणराज्य से एक अच्छी खबर आ रही है। जहाँ एक ओर पौलेंड में कुतनो एथलेटिक्स मीट में भारतीय धाविका सुश्री हिना दास ने स्वर्ग पदक अपने नाम किया है। तो वही पुरुष वर्ग में देश की शान और राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी मोहम्मद अनस ने एक बार फिर स्वर्ग पदक जीतकर भारत वासीयों को खुश होने का मौका दिया।

हिमा दास ने 200 मीटर जबकी मोहम्मद अनस ने 400 मीटर की दौड़ में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारतीय धावक मोहम्मद अनस ने एक बार फिर इतिहास रटते हुए देश को गोल्ड जिताया है। चेक गणराज्य के क्लादनो में खेले जा रहे क्लादनो स्मारक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में अनस ने भाग लिया था।

उन्होनें अपने ही रिकॉर्ड में सुधार करते हुए 45.21 सेकंड समय पर रिकॉर्ड बनाकर स्वर्ग पदक अपने नाम किया। 24 वर्षीय अनस पहले नम्बर पर रहे तो वही दूसरे स्थान पर रहने वाले पौ लेंड के ओमेल्को राफेल ने 46.19 सेकंड लिया। यह अनस से 1 सेकंड ज्यादा था। बता दे , अनस का पिछला रिकॉर्ड 45.24 था।


400 मीटर की दौड़ में अगर महिलाओं की बात करे तो वीके विस्मया पहले स्थान पर रही जिन्होनें 52.54 सेकंड में 400 मीटर दूरी तय की। वीके ने अब तक सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर सरीताबेन नही जिन्होनें 53.57 सेकंड लिए। किर्गिस्तान मे 22 वें स्मारक प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ीयों ने जबरदस्त प्रर्दशन करते हुए 6 स्वर्ण , 3 रजत और 1 कास्य पदक जीता है। लम्बी कूद स्पर्धा में 7.97 मीटर की छलांक लगाकर एम श्रीशंकर ने स्वर्ग पदक जीता। 100 मीटर दौड़ में अर्चना ने गोल्ड मैडल हासिल किया। 400 मीटर में 46.76 सेकंड के साथ हर्ष कुमार में पदक जीता।

Leave a Comment